नगर निगम चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश
हर एक बूथ पर मजबूत करेंगे संगठन, निगम में जीत करेंगे पक्की : डॉ. अशोक तंवर
फरीदाबाद निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत करेंगे सुनिश्चित : डॉ. अशोक तंवर

फरीदाबाद, 10 फरवरी – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचे। गौरतलब है कि वे कुछ दिनों से विदेश दौरे पर थे। विदेश से आते ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मनोबल जाना। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अशोक तंवर ने बातचीत करते हुए कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक एक बूथ स्तर पर मजबूत करना है शहर की हर गली हर कोने में जाकर लोगों से मिलकर है ओर भाजपा सरकार की गलत नीतियों की पोल खोलनी है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में भाजपा पिछले कई सालों से एमसीडी में अपना हक जताकर बैठे हुए थे। जैसे वहाँ से उन्हें भगाया है, वैसे ही फरीदाबाद के नगर निगम से भी उन्हें भागना है ओर आम आदमी पार्टी की जीत करानी है।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी की तरफ से फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए इंचार्ज बनाया गया है। आज कार्यकर्ताओं की मीटिंग कर आगे की रूपरेखा तैयार करनी है, इसलिए फरीदाबाद में कई जगह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक कोई भी कैंडिडेट घोषित नहीं किया है, जब भी नगर निगम के चुनाव होंगे।
आम आदमी पार्टी का हर एक कैंडिडेट सिंबल पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश का संगठन और कार्यकारिणी बनाई जाएगी। हर एक बूथ लेवल पर काम किया जाएगा। दिल्ली में मेयर का चुनाव बार-बार टल जाने पर कहां की भाजपा सरकार ही खुद नहीं चाहती कि मेयर का चुनाव हो इसलिए चुनाव को किसी ना किसी वजह डिले करवा रही है पर दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का ही कैंडिडेट मेयर बनेगा।