
चंडीगढ़, 26 फरवरी- हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान देश एवं प्रदेश में मृत्यु को प्राप्त हुई महान विभूतियों के सम्मान में आज सदन में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।
सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। जिनके शोक प्रस्ताव पढे गए, उनमें लोकसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री मनोहर जोशी, हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य श्री नफे सिंह राठी शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष की ओर से विधायक श्री आफताब अहमद व विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादियान ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
उपरोक्त के अलावा, सदन में विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता की चाची श्रीमती वेदवंती के दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया।