पटना से आई समाजसेविका सिद्धिदात्री सिन्हा को षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने किया सम्मानित।

सिद्धिमा कौशिक

कुरुक्षेत्र : पटना बिहार से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपने परिवार के साथ आई समाजसेवी सिद्धिदात्री सिन्हा को षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने महाकाल ज्योतिर्लिंग उज्जैन की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व सिद्धिदात्री सिन्हा ने अपने परिवार के साथ ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर पूजा अर्चना के साथ आरती भी की।

तीर्थ भ्रमण पर साथ रहे वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने कुरुक्षेत्र की महिमा के साथ बताया की भगवान श्री कृष्ण और भगवान बलराम का मुंडन संस्कार भी कुरुक्षेत्र में ही बड़ वृक्ष की छाया ही हुआ था। इस अवसर पर परिवार के सदस्य पति डा. अजात शत्रु , दामाद विनायक कौशिक, पुत्री सिद्धीमा कौशिक, पुत्र ऋत्विक श्वेतांक , आदित्य सुशांत, ऋचा, रेयांश , मीनाक्षी, शुभम, कुमार श्रेय,कांति शर्मा, अनूपा कौशिक, सुकांत पण्डित इत्यादि भी मौजूद रहे।

Share via
Copy link