कमल के फूल को जिताने में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : डा. पूनिया
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया का प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत पहुंचने पर किया स्वागत

चंडीगढ़, 19 जुलाई। सोनीपत प्रवास पर पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में श्री पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कमल का फूल ही हमारा कंडीडेंट होगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने के काम में जुट जाएं। श्री पूनिया ने यह भी कहा कि हमारे पास जनता को बताने के लिए मोदी और नायब सरकार की अनेकों योजनाएं और काम हैं, जबकि कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार के अलावा कहने के लिए कुछ नहीं है। श्री पूनिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की पोल अच्छी तरह से खोलें और बताएं कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जनता को कांग्रेस के छल कपट से बचाना है। बैठक से पहले सोनीपत प्रवास पर पहुंचे डा. सतीश पूनिया का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने स्वागत किया।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की इस बैठक में आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर श्री पूनिया ने विस्तार से चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों से बारी-बारी अपने-अपने विचार रखने को कहा और विश्वास दिलाया कि उनकी बातों पर पार्टी मंथन करेगी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रदेश प्रभारी के सामने रखे और विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता मजबूत इरादों और ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगा और कमल के फूल को जिताने में पूरी ताकत लगा देगा। बैठक में श्री पूनिया ने सभी पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत और कार्यकर्ता ही हमारा गौरव है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और लगातार चुनाव जीत रही है। श्री पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की सरकार है और जनता की लगातार सेवा कर रही है। श्री पूनिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। डा. पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों के सामने कांग्रेस की झूठ और छल कपट की पोल पट्टी भाजपा सरकार की योजनाओं के जरिए खोलें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को यह भी बताए कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। डा. पूनिया ने कहा कि मोदी और डबल इंजन की सरकार ने गरीब लोगों को इलाज की गारंटी दी है। गरीब घरों के बच्चे बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरी लग रहे हैं। सरकार गरीब लोगों को रहने के लिए पक्का मकान दे रही है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ और शक्ति केंद्र पर सक्रिय भागीदारी निभाकर भाजपा के वोटों की संख्या को बढ़ाना है। कमजोर बूथों पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है।
बैठक में जिला अध्यक्ष जसवीर दुधवा, जिला प्रभारी सतीश नांदल, पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, डॉक्टर ओम प्रकाश आत्रेय, पूर्व जिला अध्यक्ष तीरथ राणा, मेयर निखिल मदान,, पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, नवीन मंगला, निशानत छोक्कर, जिला मीडिया प्रभारी नीरज अत्रे, रविंद्र मलिक, मीना नरवाल, सुनीता लोहचब आदि मौजूद रहे।