गुडग़ांव, 6 दिसम्बर (अशोक): केंद्र सरकार केे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सर्वोच्च पुरुस्कारों मेें से एक श्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से गुरुग्राम के खिलाड़ी रणवीर सिंह सैनी को गत दिवस महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह सैनी हरियाणा राज्य से बौद्धिक विकलांगता वाले एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

50 प्रतिशत दिव्यांग रणवीर एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने विश्व मंच पर भारत के साथ-साथ हरियाणा का नाम और प्रसिद्धि लाने वाले लाखों विकलांग व्यक्तियों को प्रेरित किया है। उन्होंने 2015 में लॉस एंजिल्स, यूएसए में विश्व विशेष ओलंपिक खेलों में गोल्फ में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने लगातार 3 विश्व खेलों में भारत के लिए पदकों की हैट्रिक बनाकर देश को गौरवान्वित किया, अबू धाबी में विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2019 में रजत पदक और बर्लिन में विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि रणवीर सिंह सैनी 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन और 5 बार एशिया पैसिफिक चैंपियन रह चुके हैं। उन्हें सरकार द्वारा भीम पुरस्कार और खेल गौरव पुरस्कार के साथ-साथ दर्जनों अन्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं। 

Share via
Copy link