
चंडीगढ़, 14 फरवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में आगामी नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों के लिए चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली द्वारा जारी इस सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की सहमति प्राप्त हुई है।
घोषित उम्मीदवारों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, यमुनानगर सहित राज्य के विभिन्न जिलों के नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
घोषित 19 प्रमुख उम्मीदवार:
- गुरुग्राम – पटौदी नगर परिषद – श्री प्रवीन ठाकरिया
- हिसार – हिसार नगर परिषद – श्री शांति स्वरूप बोध
- कुरुक्षेत्र – थानेसर नगर परिषद – श्रीमती मंजीत डबास
- अम्बाला – अम्बाला छावनी नगर परिषद – श्रीमती श्रवणकौर
- गुरुग्राम – सोहना नगर परिषद (उप-चुनाव) – श्रीमती प्रीति बागड़ी
- अम्बाला – बराड़ा नगर पालिका – श्री हरिओम सिंह
- भिवानी – बवानी खेड़ा नगर पालिका – श्री सुरेंद्र अत्री
- फतेहाबाद – जाखल नगर पालिका – श्री सुरेंद्र मित्तल
- जींद – जुलाना नगर पालिका – डॉ. रविंद्र कुमार जांगड़ा
- कैथल – पुंडरी नगर पालिका – श्रीमती ममता सैनी
- कैथल – कलायत नगर पालिका – श्री मेघपाल सिंह
- रेवाड़ी – बावल नगर पालिका – श्रीमती मीनू मुनजाल
- करनाल – इन्द्री नगर पालिका – श्री जयभगवान
- करनाल – नीलोखेड़ी नगर पालिका – श्रीमती सन्तकुमारि आहूजा
- पलवल – हथीन नगर पालिका – श्रीमती रूबीला
- सोनिपत – खरखौदा नगर पालिका – श्री हरीलाल इन्दराज
- यमुनानगर – रादौर नगर पालिका – श्री रजनीश मेहता
- करनाल – असंध नगर पालिका (उप-चुनाव) – श्रीमती सुनीता अरोड़ा
- कुरुक्षेत्र – इस्माईलाबाद नगर पालिका (उप-चुनाव) – श्रीमती मेघा बंगाल
ओपन रहेंगे कुछ नगर पालिका क्षेत्र:
भाजपा ने अपनी सूची में यह भी स्पष्ट किया कि कुछ नगर पालिकाओं के लिए अभी उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं और वे ओपन रहेंगे। इनमें सिवानी, लोहारू, फतेहनगर मंडी, नारनौंद, बेरी, कनीना, अटेली मंडी, तावडू, और कलानौर नगर पालिकाएं शामिल हैं।
चुनावों की तैयारियां जोरों पर:
भाजपा की इस घोषणा के बाद अब चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश स्तर पर भाजपा नेतृत्व ने इन चुनावों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन चुनावों में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं, विपक्षी दल भी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती देने की योजना बना रहे हैं।
जनता की भूमिका अहम:
इन चुनावों में जनता की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि उनके वोट से ही नगर पालिका और परिषदों के भविष्य का निर्धारण होगा। भाजपा के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के वादों के साथ जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का रुझान किस ओर जाता है और आगामी नगर पालिका एवं परिषद चुनावों में किसकी जीत होती है।