-नाम वापसी के बाद जारी कर दी गई है फाइनल सूची
-सभी प्रत्याशियों को जारी कर दिए गए चुनाव चिन्ह
गुरुग्राम। निकाय चुनावों के लिए नाम वापसी लिए जाने के बाद बुधवार को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिए गए।
गुरुग्राम नगर निगम मेयर पद के चुनाव के लिए दो ही प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसलिए दोनों ही प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा से राज रानी मल्होत्रा व कांग्रेस से सीमा पाहुजा मेयर प्रत्याशी हैं। मानेसर नगर निगम से चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से सुंदर लाल यादव, कांगे्रस से नीरज यादव के अलावा विजय सिंह चौहान व डा. इंद्रजीत यादव निर्दलीय प्रत्याशी हैं। सोहना नगर परिषद प्रधान पद उपचुनाव के लिए भाजपा से प्रीति बागड़ी व कांग्रेस से ललिता चुनाव मैदान में हैं।
नगर पालिका फर्रूखनगर से चेयरपमैन पद के लिए प्रमोद यादव, अशोक कुमार, महेश कुमार, पिंकी, कूडु राम सैनी, जसवंत सिंह, बीरबल, प्रवीण सैनी, नीरू, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार मैदान में रह गए हैं। नगर पालिका फर्रुखनगर में पार्षद प्रत्याशियों में वार्ड-1 से पूनम व सुनीता रानी, वाड-2 से महाबीर सिंह व होशियार सिंह, वार्ड-3 से संदीप व बलजीत कुमार, वार्ड-4 से सुमन, मोनिका, आकांक्षा, वर्षा चौहान, वार्ड-5 से नरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, देवेंद्र कुमार, वार्ड-6 से रामबीर, प्रदीप कुमार, दीपक, सीता देवी, वार्ड-7 से जयकिशन, गीता, अरुण, होशियार सिंह, महावीर, वार्ड-8 से प्रीति सोनी, गीता, वार्ड-9 से भगत सिंह, अनिल, राम सिंह, वार्ड-10 से कविता कुमारी, टीना, वार्ड-11 से मुकेश कुमार, दीपक सैनी, जसवंत सिंह, राकेश, वार्ड-12 से कमलेश, नीलम देवी, वार्ड-13 से माया देवी, मनीषा, वार्ड-14 से देवेंद्र, जयबीर सिंह, वार्ड-15 से विनय कुमार, कप्तान सिंह, वार्ड-16 से आजाद, कुलदीप, कपिल देव, उदय सिंह चुनाव मैदान में रह गए हैं। ये सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी के चेयरमैन पद के चुनाव के लिए भी फाइनल प्रत्याशियों की सूची प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। यहां भाजपा से प्रवीण कुमार व कांग्रेस से राज रानी मैदान में हैं। सतीश, जयनारायण बजारिया, श्योनारायण, सतबीर, सुनील कुमार, रामबीर सिंह, मुरारी लाल, आरती, निशा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। पार्षद पद के लिए वार्ड-1 से भाजपा से अकेले रवि चौहान के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अक्षय शर्मा, हिमांशु, प्रवीन कुमार, भारत चुनाव मैदान में हैं। वार्ड-2 से भाजपा से कृष्ण कुमार के अलावा कमल, रिंकू, सतबीर सिंह, वार्ड-3 से भाजपा से अंजू, निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार अंजू, मोनिका हैं। वार्ड-4 से भाजपा से रामवती, सुमित, रामभतेरी, पिंकी निर्दलीय, वार्ड-5 से अशोक कुमार भाजपा से, राकेश कुमार, भुनेष कुमार निर्दलीय, वार्ड-6 से सुभाष चंद्र भाजपा से, नरेश, अमित शर्मा, पार्थ सोनी निर्दलीय, वार्ड-7 से नीरू भाजपा से, पारुल शर्मा, रेखा, गीता रानी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड-8 से राजेंद्र कुमार भाजपा से, सुशील कुमार, आनंद भूषण निर्दलीय, वार्ड-9 से उषा देवी भाजपा से, उर्मिला, पूनम देवी निर्दलीय हैं। वाार्ड-10 से गीता रानी भाजपा से, पिंकी धर्मपत्नी नवीन, पिंकी धर्मपत्नी दिनेश निर्दलीय हैं। वार्ड-11 से शेर सिंह भाजपा से व मुकेश कुमार एवं कुलदीप सिंह निर्दलीय, वार्ड-12 से निशा यादव भाजपा से, लक्ष्मी जोशी, सुनीता यादव, निर्मला व रेखा निर्दलीय हैं। वार्ड-13 से ब्रह्मदत्त भाजपा से, मनोज कुमार, देवकरण निर्दलीय, वार्ड-14 से राधे श्याम भाजपा से, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा निर्दलीय, वार्ड-15 से प्रकाश सैनी भाजपा से, कैलाश चंद, सुनील कुमार, गुलनाज निर्दलीय, वार्ड-16 से मकसूद अली भाजपा से, इमरान, इकरार, देशराज, अमीर खान निर्दलीय हैं। वार्ड-17 से मुनफैद अली भाजपा से, रिजवान, अश्वनी कुमार निर्दलीय, चंद्रभान भाजपा से, हंसराज सपरा, नीतू देवी, अनिषा निर्दलीय, वार्ड-19 से पिंकी भाजपा से, सुनीता कुमारी, आशा रानी, पूनम, रेनूबाला, मुकेश देवी, सुमन निर्दलीय, वार्ड-20 से आरती यादव, कुसुमलता यादव, राजबाला यादव, कुलवंती, अंजू यादव, सुमन यादव सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड-21 से हरीश भाजपा से, कुलदीप, सुरजन सिंह, चेतराम, हरीचंद, अजीत सिंह, गजेंद्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रह गए हैं। वार्ड-22 से भाजपा से अनिल कुमार के अलावा मुकेश कुमार, सत्यनारायण, सुरेंद्र कुमार, रामफल, अजीत सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं।