-लखन कुमार सिंगला ने राज्य व जिला नेतृत्व का जताया आभार

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल के चेयरमैन लखन कुमार सिंगला ने गुरुग्राम में व्यापार सैल के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। संगठन के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्होंने सौरभ अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल के चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है।

अपनी नियुक्ति पर सौरभ अग्रवाल ने प्रदेश चेयरमैन लखन कुमार सिगला सहित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, जिला प्रभारी करण सिंह दलाल, सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला का आभार जताया है। सौरभ अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ व्यापारियों को संगठन के साथ जोडऩे के लिए वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। संगठन का कुनबा बढ़ाने के साथ अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से जोड़ा जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सरकार की ओर से व्यापारियों, दुकानदारों के शोषण को लेकर भी जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल सक्रिय भूमिका निभाएगा। मजबूत विपक्ष की भूमिका में आज कांग्रेस पार्टी हरियाणा में है। इसलिए हम सब मिलकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

Share via
Copy link