11 मई रविवार पहरावर में मनेगा परशुराम जन्मोत्सव – जयहिन्द
गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव करवाएं सीएम – जयहिन्द

कुरुक्षेत्र (27 अप्रैल) / हरियाणा के अलग अलग जिलों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है इसी कड़ी में नवीन जयहिन्द रविवार 27 अप्रैल को शाहबाद मारकंडा(कुरुक्षेत्र) में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे। जयहिन्द ने आयोजन कर्ता व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया।
जयहिन्द ने सभी को रविवार 11 मई 11 बजे गांव पहरावर(रोहतक) में मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया। जिसमें स्पेशल खीर का प्रसाद व भंडारा किया जाएगा।
साथ ही जयहिन्द ने पहलगाम में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन धारण किया। और मोदी जी से अपील करते हुए कहा कि अब आर–पार हो जाना चाहिए। क्योंकि अब बार–बार सैनिकों को शहीद होते नहीं देखा जाता। सारा देश यही चाहता है।
जयहिन्द ने कहा सभी 36 बिरादरी का भाईचारा व योद्धा और सभी भोले के भक्त–परशुराम के चेले आमंत्रित है। आपको बता दे कि इससे पहले भी तीन बार नवीन जयहिन्द ने 36 बिरादरी के भाईचारे व फरसाधारी योद्धाओं के साथ मिलकर पहरावर की जमीन पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना चुके है।
जयहिन्द का कहना है कि सुनने में आ रहा है मुख्यमंत्री जी भी रोहतक में राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रहे है, तो जयहिन्द ने अपील की मुख्यमंत्री जी गांव पहरावर(रोहतक) में जन्मोत्सव मनाए और पहरावर की जमीन से गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव करवाने की व जमीन पर डेवलपमेंट के लिए 21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी करने की घोषणा करके जाए। अगर वे ऐसा करते है तो हम उनको काजू–किशमिश की खीर खिलाएंगे। इसके इलावा दूसरे सामाजिक समस्याओं व मुद्दों पर भी बात करे। क्योंकि भगवान परशुराम न्याय के देवता है।
नवीन जयहिंद ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था पहरावर की जमीन पर दो–दो सरकारों ने कब्जा किया हुआ था और संस्था की जमीन को 36 बिरादरी के भाईचारे के साथ सरकार से वापिस लिया था गौर करने योग्य बात हैं हरियाणा में बीजेपी के पूर्व सीएम मनोहर लाल के समय नवीन जयहिंद ने पहरावर की विवादित जमीन पर नगर निगम द्वारा लगाया गया बोर्ड उखाड़ दिया था जिसके बाद जयहिंद पर मुकदमा दर्ज हो गया था और अब भी संस्था की पहरावर जमीन मामले में जयहिंद की कोर्ट में पेशी लग रही है और कोर्ट केस चल रहा है।
गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन पर जयहिंद द्वारा भगवान परशुराम जी की विश्व की सबसे ऊंची 121 फिट ऊंची मूर्ति का मंदिर बनाया जाने का ऐलान भी किया हुआ है जिसकी नींव रखी जा चुकी है। मुख्यमंत्री जी सिर्फ जमीन पर डेवलपमेंट के लिए 21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी करे, मंदिर का निर्माण समाज अपने हिसाब से कर लेगा।