दिल्ली में हुआ नियुक्ति समारोह, गुरुग्राम समेत अनेक संगठनों में हर्ष की लहर
गुरुग्राम/दिल्ली, 10 मई 2025 – राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता ने वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश गोयल को संघ का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा संघ के मुख्य संरक्षक, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित 8 सफदरजंग लेन में आयोजित एक विशेष बैठक में की गई।
नियुक्ति के पश्चात CA महेश गोयल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गुप्ता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन लाल गोयल का आभार व्यक्त किया।
गुरुग्राम व अन्य राज्यों से शुभकामनाएँ
महेश गोयल की नियुक्ति पर भारतीय शतरंज महासंघ, हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (HCA), नगर व्यापार मंडल, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी, बार एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी समेत कई सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने हर्ष जताया। पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज के नेतृत्व में यह बधाइयाँ दी गईं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी मदन लाल गोयल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अंकित लोहिया सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
व्यापारिक संगठनों को एक मंच पर लाना प्राथमिक लक्ष्य: महेश गोयल
नवनियुक्त संगठन महामंत्री CA महेश गोयल ने कहा कि आज व्यापारिक संगठन छोटे-छोटे टुकड़ों में बँटे हुए हैं, जिस कारण उनकी समस्याएँ प्रभावी रूप से सरकार तक नहीं पहुँच पातीं। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ इन संगठनों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि संघ की सभी गतिविधियाँ देश के कोने-कोने तक पहुँचाई जाएँगी और व्यापारी समाज को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सुलभ कराई जाएगी।