मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

चण्डीगढ़, 26 मई – हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत 30 मई को गांव पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  

सहकारिता मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र के अलावा विभिन्न राज्यों के मंत्री व बड़े नेता भी भाग लेंगे।

डॉ अरविंद शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारी के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का हरियाणा में गौरव का सम्मान है। संस्था के प्रदेश भर में 80 हजार से अधिक सदस्य हैं। पूर्वजों ने इस संस्था को सींचा है। उन्होंने कहा कि गांव पहरावर में संस्था का तीसरा परिसर आरंभ होने जा रहा है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की बदौलत गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की लगभग 50 वर्षों के बाद एक नई संस्था का शुभारंभ होने जा रहा है।

Share via
Copy link