गर्मी सेे राहत देने के लिए वॉटर कूलर लगवाना समाज के प्रति जिम्मेवारी का निर्वहन : विनोद बापना।

गुरूग्राम, (जतिन/राजा): जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पानी की जरूरत भी बढ़ती जाएगी। ऐसे में चिलचिलाती एवं तपती गर्मी में नागरिकों को शीतल पेयजल मुहैया करवाकर उन्हे राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कैपेरो ग्रुप ने सीएसआर फंड के तहत उद्योग विहार के पुलिस थाने में वॉटर कूलर स्थापित करवाया। वॉटर कूलर का उद्घाटन कैपेरो मारूति के सीईओ विनोद बापना ने किया। इस दौरान उनके साथ कैपेरो मारूति के लीगल हैड प्रफुल्ल माथुर, उद्योग विहार के एसएचओ बलराज सिंह यादव भी साथ रहे।
विनोद बापना ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए इस पहल से यहां आने वाले आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर कूलर लगवाना समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन दर्शाता है।उन्होंने कहा कि उद्योग विहार के फेस-4 थाना में रोजाना सैंकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर आते है। ऐसे में यहां पर स्थापित करवाए गए वॉटर कूलर से रोजाना सैंकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। विनोद बापना ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए शरीर को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है। गर्मी के तपते मौसम में यदि किसी व्यक्ति को ठंडे पानी की बूंद भी मिल जाए तो वह भी अमृत के समान लगती है। इसीलिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस प्रकार के पुण्य कार्य में भागीदार निभानी चाहिए तथा जरूरत अनुसार पानी की व्यवस्था करवानी चाहिए।
वही विनोद बापना ने कहा कि यह वॉटर कूलर सिर्फ एक शुरूआत है तथा कैपैरो ग्रुप द्वारा ऐसे स्थान चिह्नि किए जा रहे है, जहां पर वॉटर कूलर की आवश्यकता है तथा स्थान निर्धारित होने के बाद आने वाले समय में और भी वॉटर कूलर लगाएं जाएंगे, ताकि आमजन को चिलचिलाती व भीष्ण गर्मी से राहत मिल सकें।