चंडीगढ़, 12 जून – अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के भीषण हादसे में हुई अप्रत्याशित जनहानि पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में यात्रियों की असामयिक मृत्यु से पूरा देश स्तब्ध है।

अपने शोक संदेश में कल्याण ने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक है। इसमें अनेक भारतीय नागरिकों समेत विभिन्न देशों के यात्रियों और क्रू मेंबर्स की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share via
Copy link