मोदी सरकार यह कार्यकाल आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल : बड़ौली

चंडीगढ़, 15 जून। मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत रविवार को सोनीपत की राई और गन्नौर विधानसभा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले 11 साल विकास, विश्वास और सकारात्मक बदलाव को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचें और हर पात्र लाभार्थी तक इनका लाभ सुनिश्चित हो। इस अवसर पर विधायक कृष्णा गहलावत, जिला अध्यक्ष अशोक भरद्वाज एवं अन्य पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल बन रहा है। मोदी सरकार का यह कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है वहीं तरक्की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने का अमृतकाल की शुरुआत की गई।

श्री बड़ौली ने कहा कि 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं, आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। गरीब लोगों का निशुल्क इलाज हो रहा है। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर व्यक्ति के जीवन को सरल बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसे कार्यवाही की जा रही है।
भाजपा प्रदेश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। मोदी सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं। श्री बड़ौली ने हरियाणा की नायब सरकार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। तिगुनी रफ्तार से विकास के कार्य हो रहे हैं। हरियाणा में 79 सरकारी कॉलेज खोले गए जिनमें से 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं और अब 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है। साथ ही, 13 नये विश्वविद्यालय भी स्थापित किए गए। ’हर घर-हर गृहिणी योजना’ के तहत 13 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। बिना पर्ची और बिना खर्ची युवाओं को नौकरियां मिल रही है।