गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर फ्री इलाज की व्यवस्था मोदी सरकार ने की : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोनीपत में खानपुर मंडल, नेताजी सुभाष मंडल और जिला कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल

चंडीगढ़, 16 जून। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोमवार को सोनीपत में खानपुर मंडल के गांव कांसड़ा और नेताजी सुभाष मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री बड़ौली ने सभी कार्यक्रमों में मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। वहीं उन्होंने सोनीपत जिला कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा संचालित अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तय की। श्री बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान भी किया।
मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर उनके फ्री इलाज की व्यवस्था भी मोदी सरकार ने की है। मोदी सरकार हर वर्ग का कल्याण समान भाव से कल्याण करने वाली सरकार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार का शासन खूब अच्छी तरह से याद है। कांग्रेस शासन में सरकारी योजनाओं के पैसे बिचौलियों की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की राजनीति ही सामने आती थी।
श्री बड़ौली ने कहा कि 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। मोदी सरकार में विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। सरकारी योजनाओं के पैसे डायरेक्ट बेनीफिट के माध्यम से सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुँच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ नया भारत है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 2014 से पहले बिजली और पानी को लेकर आंदोलन होते थे। आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई थी। लोगों में भय व्याप्त था कि कहीं बम ना फट जाए। देश के हालात बिगड़ गए थे। श्री बड़ौली ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने व्यवस्थाओं को ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आ रही है, हर घर नल से जल पहुंच रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में इन 11 वर्षों में सड़कों का जाल बिछा है और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्त्व में भारत सशक्त और मजबूत हुआ है। भारतीय सेनाएं आतंकवादियों को उनके घर में मार रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकियों को ठिकानों को ध्वस्त किया और दुनिया को बता दिया कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। श्री बड़ौली ने कहा कि आज देश की 140 करोड़ जनता पीएम मोदी के निर्णय के साथ है।
नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं। नायब सरकार किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में जो भी संकल्प लिए हैं उन्हें नायब सरकार गारंटी के साथ पूरा करने में जुटी है। श्री बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। इन कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन, मेयर राजीव जैन के अलावा मंडल संयोजक, मंडल अध्यक्ष, सह संयोजक समेत भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।