प्रदेश की 72 नगरपालिकाओं में भी घोषित किए गए नॉमिनेटेड पार्षद

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के आठ नगर निगमों में नॉमिनेटेड पार्षदों की सूची जारी कर दी है। प्रत्येक नगर निगम में तीन-तीन नॉमिनेटेड पार्षदों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रदेश की 72 नगरपालिकाओं के लिए भी नॉमिनेटेड पार्षदों की घोषणा की गई है।

नगर निगमों के लिए घोषित नॉमिनेटेड पार्षदों की सूची इस प्रकार है:

  • यमुनानगर: ऊषा रानी, सीमा गुलाटी और सरदार हरभजन सिंह
  • करनाल: गौरव नागपाल, उमेश परोचा, विशेष वर्मा
  • पानीपत: धर्मबीर कश्यप, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, हिमांशु बंगा
  • रोहतक: रमेश बोहर, अशोक वर्मा, अनीता गर्ग
  • फरीदाबाद: योगेश शर्मा, प्रियंका बिष्ट बुधनी, जसवंत सैनी
  • गुरुग्राम: सचिन देवतवाल, विक्रांत यादव, कृष्ण स्वामी
  • मानेसर: सतदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर, शेर सिंह
  • हिसार: सुरेश जांगड़ा, गगन शर्मा, सुरजीत सैनी

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नॉमिनेटेड पार्षदों की नियुक्ति नगर निगम अधिनियम की धारा के अंतर्गत की गई है। यह नियुक्तियां सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और व्यवसायिक क्षेत्रों से प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से की जाती हैं।

प्रदेश के 21 जिलों की 72 नगरपालिकाओं में भी नॉमिनेटेड पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिनकी जानकारी संबंधित जिलों के प्रशासन द्वारा दी जाएगी।

यह कदम शहरी स्थानीय निकायों में विविध क्षेत्रों के अनुभव और सुझावों को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share via
Copy link