नरवाना में “युवा संवाद” कार्यक्रम में युवा कांग्रेस हलका प्रधान, NSUI के प्रदेश सचिव,हलका प्रधान,उप प्रधान,ब्लॉक प्रधान को जिम्मेदारियां मिलने पर दी शुभकामनाएं!

नरवाना, 14 जुलाई 2025 – कांग्रेस पार्टी युवाओं को पार्टी संगठन से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नरवाना में “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया! इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के सबसे युवा विधायक एवं युवा कांग्रेस नेता श्री आदित्य सिंह सुरजेवाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने युवा छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का निर्माण कर सकती है, प्रदेश का निर्माण कर सकती है।क्योंकि युवा शक्ति के बगैर ना ये देश चल सकता है, न ये प्रदेश चल सकता है और न ही समाज आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के 11 साल के शासन में हरियाणा की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। हरियाणा में अपार बेरोजगारी के कारण युवा रोजगार की तलाश में अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर विदेशों में पलायन कर रहे हैं। किसान, मजदूर व गरीब अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हरियाणा का ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जो भाजपा सरकार के इस तानाशाही कुशासन से प्रताड़ित न हो। अब समय आ चुका है कि भाजपा के इस कुशासन की तानाशाही नीतियों को हर घर तक पहुंचाने की जरूरत आ चुकी है। अब इस निकम्मी व नाकारा सरकार को देश व प्रदेश का युवा सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगा।
“युवा संवाद” कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी युवा साथियों ने फूल मालाओं से और नारे लगाकर गर्मजोशी से युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला का स्वागत किया।
हरियाणा के संगठन में युवाओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही है। कांग्रेस संगठन में अभिषेक नैन कान्हाखेड़ा युवा कांग्रेस हलका प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।नवनिर्वाचित युवा हलका प्रधान अभिषेक नैन कान्हाखेड़ा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के आशीर्वाद से लगातार दूसरी बार विजयी हुए हैं। युवा कांग्रेस के चुनाव में जिला जींद युवा कांग्रेस के जिला सचिव पद पर शुभम बेलरखा को जिम्मेदारी मिली है। युवा कांग्रेस के बाद शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मध्य कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लगातार मजबूती से प्रचारित व प्रसारित करने वाले सुखदेव उझाना को NSUI हरियाणा के संगठन में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। छात्र नेता सुखदेव उझाना NSUI के बत्तौर नरवाना हलका प्रधान भी छात्रों युवाओं की आवाज को बुलंद कर चुके हैं।
इसके अलावा NSUI संगठन में प्रवेश मलिक को नरवाना हलका प्रधान और राहुल फरैण कलां को नरवाना हलका उप प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।
युवा कांग्रेस नरवाना विधानसभा के उझाना ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर प्रदीप उझाना, धरोदी ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर सौरव नैन, ढ़ाकल ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर अनिल कूंडू, दनौदा ब्लॉक से उप प्रधान पद पर योगेश शयोकन्द को जिम्मेदारी दी गई है।
युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला जी ने नरवाना में युवा कांग्रेस हलका प्रधान, NSUI के प्रदेश सचिव,हलका प्रधान,उप प्रधान,ब्लॉक प्रधान को जिम्मेदारियां मिलने पर शुभकामनाएं दी और युवा कांग्रेस एवं NSUI के संगठन में युवाओं व छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
सभी नवनियुक्त साथियों ने कहा कि यह एक सौभाग्य और जिम्मेदारी का क्षण है। इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए सभी युवा छात्र साथियों ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला जी व विधायक श्री आदित्य सुरजेवाला जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी छात्र नेताओं ने संगठन की नीतियों और सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए, छात्र हितों के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में नरवाना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन ने भी युवाओं को संबोधित किया। आज कार्यक्रम में रोहित पहलवान,अनिल मोर, काला माण्डी, नेशू मोर, चरणजीत मिर्धा, विक्की सुरजाखेड़ा, सीता पहलवान (सतीश) , सोहन उझाना ब्लॉक समिति मेंबर, नरेश, श्याम उझाना, योगी सुरजाखेड़ा, शीला उझाना व NSUI गर्ल विंग से मोनिका दबलैन, ख़ुशबू, मंजू, ज्योति , पलक, पायल, तमन्ना पंचाल ,मनीषा सहित अनेक युवा साथी मौजूद रहे।