भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई
चंडीगढ़, 14 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रवाना हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली के नेतृत्व में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर समेत हरियाणा भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे।
वहीं श्री बड़ौली ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री बड़ौली ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल असीम कुमार घोष का “हरि की भूमि“ हरियाणा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन लिखा है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश के नॉनस्टॉप विकास में राज्यपाल असीम कुमार घोष का अनुभव, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने लिखा कि राज्यपाल असीम कुमार घोष के कुशल मार्ग दर्शन में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।