
पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में होगी बैठक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा रहेंगे मौजूद
चंडीगढ़, 17 जुलाई। पंचकूला में 18 जुलाई शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश स्तरीय बड़ी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि पार्टी प्रदेश कार्यालय पंचकमल में होने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मन की बात की प्रदेश टोली, लोकसभा संयोजक, जिला संयोजक और आईटी विभाग की प्रदेश टोली व सभी जिला आईटी प्रमुख बुलाए गए हैं।