संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने फतेहाबाद में पदाधिकारियों की ली बैठक, हाल ही हुए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की

चंडीगढ़, 22 जुलाई। भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी सोच वाला सर्वलोकप्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता समर्पण और निष्ठा की भावना से पार्टी की सेवा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि आगामी 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुनें और सरल पोर्टल पर अपलोड भी करें।

फतेहाबाद भाजपा कार्यालय में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ संगठन के मुद्दों को लेकर चर्चा की और हाल ही में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। बैठक में प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक दुडाराम, पूर्व जिला अध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा भी मौजूद रहे।

प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने जिले के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से परिचय किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा फतेहाबाद जिला संगठन की कार्यशैली को सराहना की और कहा कि भाजपा सरकार की कल्याकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

27 जुलाई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। देशवासी और भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में देश के हर वर्ग को आगे रखकर राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने संगठन मंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मिलने वाली हर जिम्मेदारी को बीजेपी की टीम पूरी निष्ठा से निभाएगी। इस बैठक में इस अवसर मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रमुख विक्रम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, कार्यालय सचिव शम्मी ढींगड़ा, प्रवक्ता अनूप भारद्वाज, आईटी प्रमुख सुभाष साहू, मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, सोशल मीडिया इंचार्ज रामेहर धारसूल मौजूद रहे।

Share via
Copy link