-अमित कोचर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी औद्योगिक सेल में गुरुग्राम निवासी अमित कोचर को हरियाणा प्रदेश के वाइस चेयरमैन का दायित्व दिया गया है। शुक्रवार को सेल के प्रदेश चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर संगठन के लिए कर्मठता से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन किया।
अपनी इस नियुक्ति के लिए अमित कोचर ने शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव, पूर्व सांसद राज बब्बर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी औद्योगिक सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, वरिष्ठ नेता पंकज डावर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। वे विश्वास दिलाते हैं कि संगठन की मजबूती और सेवा के लिए वे हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। संगठन को औद्योगिक सेल के माध्यम से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश का भविष्य हैं। भाजपा के राज में जनता जो दुख, तकलीफ झेल रही है, वह भाजपा के अंत का संकेत है। उन्होंने कहा कि झूठ और लूट की राजनीति भाजपा कर रही है। जनता को कोई सुविधाएं नहीं मिल रहीं। गुरुग्राम जैसे महत्वपूर्ण शहर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख गिर रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र और हरियाणा की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि यही भाजपा के खत्म होने का कारण बनेगी। क्योंकि भाजपा ने सत्ता हासिल करने को ही अपना लक्ष्य रखा है, जनता की सेवा, जनता के लिए सुविधाएं देना भाजपा के एजेंडे में मात्र दिखावे के लिए रहा।