चंडीगढ़, 29 जुलाई – हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सजीव रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत हरियाणा विधान परिसर में 30 जुलाई (बुधवार) को तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विधान सभा परिसर में पारंपरिक हर्षोल्लास एवं लोक रंगों के साथ संपन्न होगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण इस आयोजन के लिए स्टाफ का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

इस अवसर पर महिला विधायकों, विधायकों की धर्मपत्नी, विधान सभा सचिवालय की महिला अधिकारी व कर्मचारी तथा महिला पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

तीज के इस आयोजन में महिलाओं के लिए पारंपरिक झूले, मेहंदी तथा हरियाणवी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे। लोकगीत, नृत्य, तथा पारंपरिक वेशभूषा में सजी प्रतिभागियों की सहभागिता से यह आयोजन जीवंत और समरस बनेगा।

Share via
Copy link