
चंडीगढ़, 4 अगस्त – भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियाँ चयन वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की रिक्तियों के आधार पर की गई हैं।
यह नियुक्ति प्रक्रिया हरियाणा सरकार के परामर्श से भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और अन्य संबंधित विनियमों के तहत पूरी की गई है। नवनियुक्त अधिकारियों को अगली आदेशों तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है।
विभिन्न बैचों में नियुक्त अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- 2021 बैच: श्री विवेक पदम सिंह, डॉ. मुनीश नागपाल
- 2022 बैच: श्री महेन्द्र पाल, श्री सतपाल शर्मा, श्री सुशील कुमार-1
- 2023 बैच: श्रीमती वर्षा खांगवाल, श्री वीरेंद्र सिंह सहरावत, श्री सत्येन्द्र दूहन, श्रीमती मनीता मलिक, श्री सतबीर सिंह, श्रीमती अमृता सिंह, श्री योगेश कुमार, श्रीमती वंदना दिसोदिया
- 2024 बैच: श्री जयदीप कुमार, श्री समवर्तक सिंह खांगवाल
यह नियुक्ति इन अधिकारियों के प्रशासनिक कौशल, अनुभव और योग्यता की पुष्टि करती है। राज्य प्रशासन में इनके योगदान की अपेक्षा की जा रही है।