कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 अगस्त : प्रजापिता ब्रह्माकु‌मारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र विश्व शान्ति धाम सेवा केन्द्र पर रक्षा बंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य पत्रकार बंधुओं को बताया गया। सभी पत्रकार भाई व बहनों को राखी बांधी गई। सैंटर प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने रक्षा बन्धन का आध्यात्मिक रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र पर्व भाई बहन के प्यार को दर्शाता है। भाई बहन का रिश्ता ही पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए सदियों से इस पर्व की महत्ता रही है। भाई बहन को राखी बांध कर मुख मीठा कराने से आपसी प्रेम बढ़ता है। हम तिलक लगाते है, स्वयं को आत्मा निश्चय कर मुख मीठा कराते है कि हमें सभी के साथ मीठे बोल, मीठा व्यवहार करना है। रक्षा बंधन यानि परमात्मा के सामने कोई न कोई कमी कमजोरी छोड़ना, जिससे परमात्मा शिव हमारी रक्षा करे।

बहन जी ने सभी मीडिया कर्मियों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक व अच्छी-अच्छी खबरे देकर समाज को सहयोग करें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, बाबू राम तुषार, विनोद चौधरी, तरुण वधवा, राज कुमार कौशिक, संजीव कुमारी, संतोष शर्मा, बीके संत कुमार, बीके प्रियंका बहन, संतोष बहन व नेहा बहन मौजूद रहे।

Share via
Copy link