उत्कृष्ट लेखन व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए मिला गौरव

हांसी, 17 अगस्त (प्रमोद कौशिक)। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हांसी में आयोजित कार्यक्रम में जानी-मानी लेखिका डॉ. संजीव कुमारी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री विनोद भ्याणा ने उन्हें उनकी उत्कृष्ट लेखन साधना के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. संजीव कुमारी अब तक 15 पुस्तकों का लेखन कर चुकी हैं, जिनमें से पांच पुस्तकें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं। हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण हेतु उन्होंने सात पुस्तकें लिखीं, वहीं पर्यावरण संरक्षण पर हिंदी, हरियाणवी व पंजाबी भाषा में उनकी ‘सतसई’ कृति को हरियाणा सरकार द्वारा श्रेष्ठ कृति का सम्मान मिल चुका है।

उन्होंने श्री देवनारायण व पाबूजी की फड़ पर विशेष लेखन किया है तथा शिव पुरोहित जंगम और आल्हा-ऊदल जैसे लोकनायकों पर भी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की हैं।

डॉ. संजीव कुमारी को सम्मानित किए जाने पर उपमंडल प्रशासन ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर हांसी के एसडीएम राजेश कोथ, एसपी, डीएसपी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share via
Copy link