भाजपा का गौरवशाली इतिहास बताकर कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रेरित, 19 अगस्त को चंडीगढ़ में होगी बड़ी बैठक

चंडीगढ़, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशभर में चल रही जिला कार्यकारिणी बैठकों का सिलसिला 18 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। सोमवार को एक ही दिन में 19 जिलों की कार्यकारिणी की बैठकें होंगी। इससे पहले 8 जिलों की बैठकें शनिवार और रविवार को संपन्न हो चुकी हैं।

इन बैठकों में सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने, आगामी जनसंपर्क अभियानों और पार्टी के गौरवशाली इतिहास से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के निर्देशानुसार जारी कार्यक्रम के मुताबिक विभिन्न जिलों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रत्येक जिला कार्यकारिणी में जिला की रिपोर्ट पेश की जाएगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही “सेवा पखवाड़ा” और “पंच परिवर्तन” जैसे कार्यक्रमों पर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है।

अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, दादरी, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद समेत सभी जिलों में वरिष्ठ नेता मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

सैनी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 27 जिलों का संगठनात्मक ढांचा बनाया है। इनमें से 8 जिलों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं और 19 अगस्त को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक होगी, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कहाँ–कहाँ, कौन वक्ता

  • अंबाला – संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पवन सैनी, असीम गोयल, धर्मबीर मिर्जापुर
  • यमुनानगर – श्याम सिंह राणा, कंवरपाल गुर्जर, मेहरचंद गहलोत, घनश्यामदास अरोड़ा, वेदपाल एडवोकेट
  • कुरुक्षेत्र – मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा, सुभाष कलसाना
  • कैथल – अमरपाल राणा, अशोक गुर्जर, सतपाल जाम्बा, कमलेश ढांडा, भारत भूषण जुआल
  • सोनीपत – डॉ. ओम प्रकाश अत्रे, ललित बतरा, निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, सतीश नांदल
  • गोहाना – कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदीप जैन, किरण कलकल, पवन खरखौदा, प्रदीप सांगवान
  • रोहतक – प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, सतेन्द्र परमार, रेणु डाबला, राम अवतार बाल्मीकि, मनीष ग्रोवर
  • झज्जर – राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, कप्तान बिरधाना, राजबाला चहल, बिजेन्द्र दलाल, नागेन्द्र शर्मा
  • सिरसा – जगदीश चौपड़ा, सुरेंद्र आर्य, निताशा सिहाग, भारत भूषण मिड्डा, वेद फूला
  • हांसी – कैप्टन अभिमन्यु, दीपक शर्मा, विनोद भयाना, रणबीर गंगवा, डीपी वत्स
  • फतेहाबाद – सुनीता दुग्गल, सुभाष बराला, दूडाराम बिश्नोई, राजपाल बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा
  • दादरी – महेश चौहान, अरविंद यादव, सुनील सांगवान, अजय बंसल, सुनीता दांगी
  • रेवाड़ी – डॉ. सतीश पूनिया, लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल डहीना, सतीश खोला
  • महेंद्रगढ़ – ओम प्रकाश यादव, रामबिलास शर्मा, मंत्री कुमारी आरती राव, कंवर सिंह यादव, डॉ. सतीश पूनिया
  • गुरुग्राम – संदीप जोशी, गार्गी कक्कड़, मंत्री राव नरबीर सिंह, मुकेश शर्मा, मनीष यादव
  • गुरुग्राम महानगर – सुरेन्द्र पूनिया, राजकुमार वोहरा, तेजपाल तंवर, सुधा यादव, सत्यप्रकाश जरावता
  • नूंह – दीपक मंगला, संजय सिंह, समय सिंह भाटी, दयाराम यादव, नसीम अहमद
  • फरीदाबाद महानगर – अजय गौड़, कमल यादव, राजेश नागर, मूलचंद शर्मा, सतीश फागना
  • फरीदाबाद – गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी, धनेश अदलखा, विपुल गोयल, नरेंद्र वत्स
Share via
Copy link