तनख्वाह जारी होने पर जताया आभार, संगठित रहने का दिया संदेश नवीन जयहिन्द ने

रोहतक, 17 अगस्त। रोहतक नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने रविवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिन्द का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि कुछ समय पहले कर्मचारियों ने रुकी हुई तनख्वाह और नौकरी से हटाए जाने के विरोध में आंदोलन किया था। इस दौरान नवीन जयहिन्द ने उनकी आवाज बुलंद की थी। इसके बाद कर्मचारियों की मांगें पूरी हुईं और उन्हें तीन माह की रुकी तनख्वाह जारी कर दी गई।

कर्मचारी रविवार को जयहिन्द के आवास पर पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर जयहिन्द उनके साथ खड़े न होते तो शायद उनकी नौकरी भी छिन जाती। उन्होंने जयहिन्द से आग्रह किया कि वे आगे भी ऐसे ही सहयोग और मार्गदर्शन देते रहें।

जयहिन्द ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि उनकी सफलता में निगम कमिश्नर का भी योगदान है, इसलिए कर्मचारियों को उनका भी धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा—
“आप संगठित हुए तभी आपकी आवाज उठ पाई। इसमें मेरा नहीं बल्कि आपका ही योगदान है। अपने हक की आवाज हमेशा उठानी चाहिए, तभी समस्याओं का समाधान होता है।”

कर्मचारियों ने भी भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में जयहिन्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

Share via
Copy link