-राजीव गांधी ने स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया: पंकज डावर

-राजीव गांधी जी हैदराबाद से शुरू की थी सद्भावना यात्रा: वर्धन यादव

-युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ा रही है कांगे्रस पार्टी: मोहित ग्रोवर

गुरुग्राम। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रह चुके स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्व. राजीव गांधी को शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर व ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि राजीव गांधी जी की जयंती को 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कह कि राजीव गांधी जी भारत में सूचना क्रान्ति लेकर आए। इसका उन्हें जनक माना जाता है। साथ ही भारत में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का भी श्रेय उन्हीं को जाता है। पंकज डावर ने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम भी राजीव गांधी जी ने किया था। देश में मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार भी राजीव गांधी जी ने दिलवाया। पंकज डावर ने कहा कि राजीव गांधी जी की राजनीति में कोई रूचि नहीं थी। वे राजनीति में आने से पहले एक एयरलाइन कंपनी में पाइलट की नौकरी करते थे।

राजीव गांधी जी हैदराबाद से शुरू की थी सद्भावना यात्रा: वर्धन यादव
कार्यक्रम में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी ने 1985 में मुंबई में एआईसीसी के पूर्ण सत्र में संदेश यात्रा की घोषणा की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने इसे पूरे देश में चलाया था। प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) और पार्टी के नेताओं ने मुंबई, कश्मीर, कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से एक साथ चार यात्राएं कीं। तीन महीने से अधिक समय तक चली यह यात्रा दिल्ली के रामलीला मैदान में संपन्न हुई। वर्ष 1990 में राजीव गांधी जी ने विभिन्न तरीकों से भारत यात्रा की। पदयात्रा, एक साधारण यात्री ट्रेन की दूसरी श्रेणी की गाड़ी में यात्रा उन्होंने की। उन्होंने अपनी भारत यात्रा के शुरुआत के लिए चंपारण को चुना।

युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ा रही है कांगे्रस पार्टी: मोहित ग्रोवर
गुडग़ांव विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मोहित मदन लाल ग्रोवर ने स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजीव गांधी जी युवावस्था में ही राजनीति में आ गए थे। उन्होंने देश को विकास के रास्ते पर बहुत कम समय में आगे बढ़ाया। मोहित ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, ताकि संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी हो। उन्होंने आह्वान किया कि देश-प्रदेश के युवा कांग्रेस से जुडक़र अपने और अपने देश-प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहित ग्रोवर, सुनीता सहरावत, पर्ल चौधरी, कुलराज कटारिया, सूबे सिंह यादव, धान सिंह तंवर, दिनेश शर्मा, महाबीर बोहरा, सूबे ङ्क्षसह पटौदी, मनोज आहुजा, श्याम लाल, गुरिंदरजीत सिंह, हरकेश प्रधान, नरेश वशिष्ठ, दीपक सोनी, खेमचंद किरार समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share via
Copy link