“जनता का तेल मोदी जी ने निकाला, अरबों का मुनाफ़ा मित्रों की झोली में”

“सस्ता तेल खरीदा, जनता को नहीं दिया – मोदी सरकार ने चहेतों की तिज़ोरी भरी”

“महँगाई में जली जनता, मोदी जी के उद्योगपति बने अरबपति”

“लोकतंत्र जनता का नहीं, मोदी के पूँजीपतियों का – पर्ल चौधरी”

गुरुग्राम/ नई दिल्ली, 21 अगस्त। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासन ने जनता को महँगाई से राहत देने के बजाय अपने चहेते उद्योगपतियों को अरबों-खरबों का फायदा पहुँचाया।

अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान बना मोदी सरकार की पोल खोल

पर्ल चौधरी ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर विदेशों में बेचकर 1.39 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

जनता को राहत क्यों नहीं?

उन्होंने सवाल किया कि जब सस्ता तेल खरीदा गया, तो पेट्रोल-डीज़ल आम नागरिकों को सस्ता क्यों नहीं मिला? किसानों को डीज़ल पर राहत क्यों नहीं दी गई और मध्यम वर्ग महँगाई की मार क्यों झेलता रहा?

छोटे उद्योग और किसानों पर दोहरी मार

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि छोटे उद्योग, किसान और मज़दूर विदेशी प्रतिबंधों की मार झेल रहे हैं, जबकि मोदी सरकार के चहेते अरबों का फायदा उठा रहे हैं।

लोकतंत्र उद्योगपतियों की गुलामी में बदला

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में लोकतंत्र जनता का न रहकर उद्योगपतियों का हो गया है।

“जनता जली, मोदी जी के मित्रों की तिजोरी भरी”

पर्ल चौधरी ने चेतावनी दी कि अब जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार है।

Share via
Copy link