चंडीगढ, 21अगस्त – हरियाणा विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक शुक्रवार 22 अगस्त को सुबह 11 बजे विधान सभा सचिवालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण करेंगे।
बैठक में शामिल होने के लिए विधान सभा सचिवालय की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, समाज कल्याण एवं अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल को निमंत्रण भेजा गया है। बीएसी में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक सावित्री जिंदल और विधायक अर्जुन चौटाला बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र शुक्रवार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मानसून सत्र की अवधि का निर्णय शुक्रवार को होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा।