चयनित खिलाडी 7 से 10 सितम्बर 2025 तक चरखी दादरी मे आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय स्कूली शतरंज चैम्पियनशिप मे भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे –
भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित लड़कों की अंडर 17 & अंडर 19 आयुवर्ग की जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का आज 22 अगस्त 2025 को किया गया समापन –
25 अगस्त 2025 को आयोजित कराये जायेगे अंडर 17 तथा अंडर 19 आयुवर्ग की लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता के मुकाबले –

भिवानी – 22 अगस्त 2025 – भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए की सहायता से आयोजित लड़कों की अंडर 17 व अंडर 19 आयुवर्ग की भिवानी जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का समापन आज 22 अगस्त 2025 को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में किया गया।
महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली तथा वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छूट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को अंडर 17 तथा अंडर 19 आयुवर्ग की लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता के मुकाबले राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी मे आयोजित कराये जायेगे।
आज 22 अगस्त 2025 को आयोजित की गई शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार की इस प्रतियोगिता मे देवसर, तोशाम, लोहानी, बापोड़ा, उमरावत, धारेडू, आसलवास, तिगड़ाना, हालुवास इत्यादि कई गांव से खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आज कई मुकाबले आयोजित कराए गए।
10 लड़कियां व 10 लड़के विजेताओं का किया जायेगा चयन –
एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 17 व अंडर 19 आयुवर्ग मे पहले 5 स्थान प्राप्त करने वाले 10 लड़कियां व 10 लड़के विजेता खिलाडियों का चयन किया जायेगा। चयनित खिलाडी 7 से 10 सितम्बर 2025 तक चरखी दादरी मे आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय स्कूली शतरंज चैम्पियनशिप मे भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अंडर 11, 14, 17, 19 प्रत्येक आयु वर्ग में शीर्ष 5 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 20 लड़कों व 20 लड़कियों का चयन किया जायेगा जो प्रदेश स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता मे भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-11, 14, 17 व 19 आयुवर्ग मे अलग-अलग श्रेणियों में मुकाबले कराए गए। नेशनल खिलाड़ियों ने अपनी शतरंज प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल से गणेश मेहता, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से अनिल अरोड़ा, राजकीय स्कूल लेघा से राम प्रताप, आरोही मॉडल स्कूल तोशाम से अनिल शर्मा, केएम स्कूल से सुनीता नेहरा, आर्यन स्कूल से गार्गी सारस्वत बुवानीवाला, रेखा सोनी सहित अनेक शिक्षक, अधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण लाइव किया गया –
प्रतियोगिता से जुड़ी सारी जानकारी और लाइव अपडेट एचसीए की आधिकारिक वेबसाइट www.IndianChess.org से देखी जा सकती है।