भाजपा ने गैर जाट पर लगाया दांव, गुज्जर के संगठन अनुभव का लाभ लेना चाहती है पार्टी

ईश्वर धामु

चंडीगढ़। अब यह तय माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ही भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इस बारे में केवल औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

लम्बे समय से चर्चाओ में चल रहा था कि भाजपा जाट नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेगी। परन्तु अंत में पार्टी ने गैर जाट नेता पर दांव खेल दिया।

गुज्जर के प्रदेश प्रधान बनने से एक बात तो स्पष्ट उभर कर सामने आई है कि भाजपा हरियाणा में संगठन को सशक्त करना चाहती है। क्योंकि कृष्ण पाल गुज्जर को संगठन का अनुभव है और वे हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी अपने समय में संगठन पर मजबूत पकड़ रही है। वें पार्टी के छोटे बड़े कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं। जैसे ही भाजपा नेताओं को उनका नाम तय होने का पता चला तो बधाई देने वालों का तांता लग गया।

चर्चाकारों का कहना है कि अब प्रदेश अध्यक्ष पद के दूसरे सशक्त दावेदारों को पार्टी उनके कद के अनुसार अन्य पद देकर संतुष्ट करेगी।

Share via
Copy link