इस समय हरियाणा में हर तरफ बरोदा उपचुनाव की चर्चा है। वहीं 3 नवंबर को बरोदा उपचुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। वहीं मतों की गणना 10 नवंबर को होगी। बता दें कि, सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट 1967 के चुनाव से ही है। 

अभी तक हुए 13 बार हुए चुनावों में इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 5 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 2009 से लगातार कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा 3 पर इस सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। 

Share via
Copy link