अहीरवाल में उन स्वाभिमानी किसानो की कमी नहीं है जो काले किसान कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन करने में शेष हरियाणा के किसानो से पीछे नहीं है : विद्रोही
रेवाड़ी,16 नवम्बर 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने टोल प्लाजा गंगायचा जाट पर काले कृषि कानूनों खिलाफ धरना दे रहे आंदोलनरत किसानो से मिलकर उनके आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके संघर्ष को सलाम किया1 किसानो से चर्चा करते हुए विद्रोही ने कहा उनका कृषि कानूनों खिलाफ लगभग 11 मांह से चल रहा आंदोलन अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल बन चूका है1 केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा-खटटर सरकार ने किसान आंदोलन को तोडऩे व कमजोर करने खातिर सत्ता दुरुपयोग से हर तिकड़म अपनाने बाद भी किसानो का आंदोलन से पीछे नहीं हटाना बताता है किसान समझ चूका है तीन कृषि कानून उनके लिए डैथ वारंट है 1 और यदि इन काले किसान कानूनों की वापसी नहीं हुई तो किसान-खेती का बर्बाद होना तय है1 यही समझ किसानो को संघी सरकार के हरजुल्म, दमन का डटकर मुकाबला करने की ताकत दे रही है1
विद्रोही ने कहा किसानो ने टोल प्लाजा गंगायचा जाट को फ्री करके दक्षिणी हरियाणा-अहीरवाल के किसानो में काले कृषि कानूनों खिलाफ लडऩे का हौसला दिया है! वही संघी सरकार को चेताया भी है की बेशक अहीरवाल के इस क्षेत्र के भाजपा नेताओ और संघी अंधभक्तो ने अपना जमीर, स्वाभिमान, किसान धर्म को सत्ता लालच में संघीयो के सामने गिरवी रख दिया हो फिर भी अहीरवाल में उन स्वाभिमानी किसानो की कमी नहीं है जो काले किसान कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन करने में शेष हरियाणा के किसानो से पीछे नहीं है1
विद्रोही दक्षिणी हरियाणा के लोगो से आग्रह किया वे संघी सरकार की अंधभक्ति छोडक़र किसान-खेती को बचाने काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रही देश व्यापक लड़ाई में बढचढकर भाग लेकर अपना किसान धर्म निभाए1