चण्डीगढ,17नवम्बर:-हरियाणा रोङवेज संयुक्त कर्मचारी के वरिष्ठ राज्य उप-प्रधान बलवान सिंह दोदवा ने ब्यान जारी करते हुए बताया कि रोङवेज कर्मचारियों की बहुत सी समस्याऐ एक लम्बे समय लम्बित पङी हुई हैं,जिनके समाधान हेतू सरकार व विभागीय आला अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चूकी थी। लेकिन सहमती बनने के बाद भी किसी भी समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा था। जिसके कारण कर्मचारियों में काफ़ी आक्रोश था।

कर्मचारियों की भावनाओ को देखते हुए हरियाणा रोङवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने 29 नवम्बर को हिसार से चण्डीगढ तक आक्रोश पैदल यात्रा करने का नोटिस दिया था। इसलिए सरकार ने कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए 22नवम्बर को सुबह 11-30बजे हरियाणा निवास,सैक्टर 3 चण्डीगढ में माननीय परिवहन मन्त्री श्री मूलचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सभी यूनियनों की संयुक्त बैठक बुलाई है। इसके लिए संयुक्त कर्मचारी संघ मन्त्री जी का धन्यवाद भी करता है तथा उम्मीद करता है कि बैठक में लम्बित पङी सभी समस्यायों का समाधान भी होगा।

Share via
Copy link