चंडीगढ़ –  हरियाणा में सरकारी नौकरियां लगवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाले भर्ती माफिया अब सीधे सरकार से टकराव उतर आया  हैं। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद भर्ती माफिया गिरोहों के सदस्यों ने कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर गोली तक मारने की धमकियां दी हैं।

कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी समेत आयोग के कई कर्मचारियों को यह धमकियां मिली हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग ने पूरा घटनाक्रम सरकार के संज्ञान में ला दिया और पुलिस के उच्चाधिकारियों को धमकियां मिलने के पुख्ता सबूत सौंपे हैं। भर्ती माफिया उन 125 लोगों को भी छोड़ने या कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा है, जिन्हें पुलिस भर्ती के दौरान वास्तविक युवाओं के स्थान पर मापतोल कराते व दौड़ लगाते पकड़ा गया है।

Share via
Copy link