चण्डीगढ़, 14  मार्च- हरियाणा विधान सभा सत्र में आज कुल सात  विधेयक सदन पटल पर रखे गए। इनमें हरियाणा विधि (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक, 2022; हरियाणा निरसन विधेयक, 2022, हरियाणा अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवा विधेयक, 2022; हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2022; हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022; हरियाणा सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 और हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2022 शामिल हैं। इन विधेयकों को विस्तार से चर्चा के उपरान्त पारित किया जाएगा।

Share via
Copy link