महिला संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी : अनु कादयान
रोहतक, 1 जून – आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को महिला संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। मशहूर गायिका एवं अभिनेत्री अनु कादयान को महिला संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अन्नू कादयान ने कहा कि वे पार्टी के महिला संगठन को बढ़ाने का काम करेंगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। साथ ही उन्होंने पार्टी की ओर से अपने ऊपर जताए विश्वास के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी।