अनु कादयान कार्यकारी महिला अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी

चंडीगढ़, 30 जून – आम आदमी पार्टी की ओर से गुरुवार को जोन, जिला और विधानसभा स्तर की सभी इकाईयों को भंग किया गया है। डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने तत्काल प्रभाव से महिला संगठन की सभी इकाईयों को भंग कर दिया।

वहीं, महिला संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष अनु कादयान अपने पद पर कार्य करती रहेंगी। जल्द ही जोन से लेकर विधानसभा स्तर तक नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को विस्तार दिया जाएगा।

Share via
Copy link