चंडीगढ़, 23 जुलाई – अम्बाला जिला मुख्यालय के आर्मी भर्ती निदेशक कर्नल आर.एस. बिष्ट ने बताया कि भारत सरकार की अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में भर्ती के लिए हरियाणा के 6 जिले जिनमें अम्बाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए पंजीकरण 5 अगस्त 2022 से 3 सितम्बर 2022 तक होने वाली है।

सभी योग्य लाभार्थी स्वयं को www.joinindianarmy.nic.in वेसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। यह रैली अग्निवीर जीडी, अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर, तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को वरियता दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार न हों।

Share via
Copy link