-पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
-न्यू कालोनी, प्रताप नगर, मदनपुरी, अर्जुन नगर, रत्न नगर और राम नगर से निकली पैदल तिरंगा यात्रा

गुरुग्राम – अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जहां-जहां से तिरंगा यात्रा निकली, उन स्थानों पर तिरंगे झंडे वितरित किए गए और इन्हें अपने घरों की छत पर फहराने का आग्रह किया गया। आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में लगभग 400 तिरंगे वितरित किए गए।

रविवार सुबह-सुबह न्यू कालोनी में यशपाल बत्रा के नेतृत्व में डाक्टर परमेश्वर अरोड़ा, सुनील कथुरिया, सतीश अग्रवाल, बिट्टू नुहानी सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर एकत्रित हुए। यहां यशपाल बत्रा ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश में भी लाखों घरों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। 13, 14 और 15 अगस्त को चलने वाले इसी अभियान को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा अब रोजाना आसपास की कालोनियों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और झंडा वितरण किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जा सके।
रविवार को सुबह आठ बजे न्यू कालोनी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा प्रताप नगर, मदनपुरी, अर्जुन नगर, रत्न नगर, 4-8 मरला, ज्योति पार्क, विजय पार्क और राम नगर से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी दौरान इन कालोनियों में देश की शान तिरंगे झंडे़ बांटे गए।

यशपाल बत्रा ने बताया कि 14 अगस्त को शहर में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बत्रा के अनुसार 14 अगस्त तिरंगा यात्रा शाम साढ़े पांच बजे न्यू कालोनी से ही शुरू होगी और शहर के बाजारों से होते हुए पूरे शहर में निकाली जाएगी।

Share via
Copy link