बीजेपी ने कमेटी बनाई, आप यात्रा निकाल रही, हुड्‌डा की दूसरों पर नजर

चंडीगढ़ – हरियाणा में पंचायत चुनाव की आहट शुरू होते ही सियासतदान चौकन्ने हो गए हैं।बीजेपी कमेटी के जरिए पूरे चुनाव को साधने की कोशिश में है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में यात्रा के जरिए जन समर्थन हासिल करने की योजना बना चुकी है।

कांग्रेस से पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ने दूसरे दलों में सेंधमारी की तैयारी कर ली है। जननायक जनता पार्टी के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं से मिलकर हरियाणा में पैठ बनाने में जुट गए हैं। उनकी मंशा राजनीतिक मैदान में अकेले दम पर आगे बढ़ने की की है।

Share via
Copy link