चंडीगढ़, 15 नवंबर – हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री धनिक लाल मण्डल का 13 नवंबर को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। श्री मण्डल वर्ष 1990 से 1995 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। इनके निधन पर राज्य सरकार ने 16 नवंबर तक 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान प्रदेशभर में जहां नियमित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां ध्वज आधा झूका रहेगा। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में हरियाणा के सभी मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों तथा पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों को एक पत्र जारी किया गया है।

Share via
Copy link