रोहतक 22/11/2022 – किसान मसीहा चौधरी छोटूराम की 141वीं जयंती 24नवंबर को प्रेमनगर हैफेड रोड़ स्थित आर्य चौपाल में मनाई जायेगी।

आज तैयारियों को ले कर आर्य चौपाल सेवा समिति प्रेमनगर की कार्यकारिणी की बैठक हुई,कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे यज्ञ हवन से होगी व शहर के गणमान्य बुद्धिजीवी चौधरी छोटूराम की स्मृति में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।समिति प्रवक्ता जसबीर सिंह मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी छोटूराम ने जीवन पर्यंत किसानों,मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य किया,उन्होंने जनहित में 29से ज्यादा कानून बनाये थे,कई पुराने काले कानूनों व मान्यताओं को समाप्त किया जो आमजन के हित में नहीं थी। साहूकारों से छुटकारा,मंडी एक्ट,सहकारी समिति उन्ही की देन है।

लोककल्याण कार्य करने पर उन्हें किसान मसीहा,दीनबंधु, रहबरे आजम जैसे खिताब दिए गए।

इस अवसर पर आर्य चौपाल सेवा समिति के अध्यक्ष राजबीर सिंह सिवाच,युद्धवीर सिवाच,आजाद सिंह राठी,महावीर शास्त्री,मास्टर आनंद स्वरूप,प्रेम सिंह दहिया,दयानंद छील्लर,आजाद सिंह राठी,जसबीर मलिक,मास्टर ओमप्रकाश मलिक,महेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share via
Copy link