
गुरुग्राम, 24 नवंबर। कल दिनांक 23 -11-2022 को कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा ने अपने दसवें मंडल के तौर पर तावडू मंडल का गठन नगर परिषद चेयरमैन श्रीमती मनीता गर्ग की गरिमामयी उपस्थित में विथिवत रुप किया गया | सबसे पहलें भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्री दीनदयाल उपाध्याय जी एवम पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई | इसके बाद सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे चेयरमैन श्रीमती मनीता गर्ग जोकि भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है का स्वागत योगिता कटारिया सह प्रमुखं जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ व अमृता आइ टी सह प्रमुख ने माला पहना कर स्वागत किया | आज के कार्यक्रम की अध्यक्षतआ एम आर लारोइया संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला गुरुग्राम ने की व मंच संचालन डा. हरीश कुमार भृगु जिला सहसंयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ किया | मंच पर तावडू शहर की गणमान्य हस्तीयों ने मंच की शोभा बढाई जिसमें नगर पार्षद प्रेम सैनी का स्वागत अनिल राठौर विधानसभा सहप्रभारी सोहना विधानसभा ने पुष्पमाला पहनाकर कर किया तो अशवनी नासा जिला सहप्रमुख सुशासन विभाग का स्वागत संतोष ठाकुर जिला सह सम्पर्क प्रमुख कर्मचारी प्रकोष्ठ ने किया |
राजपाल राजू सरपंच बिसर गाँव का स्वागत राजशेखर ने किया | दीपक सतीजा व नरेश ढ़ल उपाध्यक्ष तावडू मंडल भाजपा का सवागत हेतराम ठाकरान विधानसभा प्रभारी पटौदी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने किया | धर्मेन्द्र भारद्वाज उपाध्यक्ष तावडू मंडल भाजपा व पवन कुमार मंडल सचिव का स्वागत अनिल राठौर ने व जोगेन्द्र पार्षद का स्वागत संतोष ठाकुर ने किया |

आज ज़िला गुरुग्राम भारतीय जनता पार्टी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ते हुए अपने दसवें मंडल का सफलतापूर्वक गठन करके एक कदम और आगे बढा़ दिया है | आज के कार्यक्रम की शुरुआत करते डा़. हरीश कुमार भृगु जिला सहसंयोजक ने मंच संचालन करते हुए कर्मचारी प्रकोष्ठ की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए अपने प्रकोष्ठ के कार्यो का ब्यौरा बताया और अपने प्रकोष्ठ के उद्देश्य को सरल तरीके से बताया और आसपास की आई हुई सरदारी से विधिवत रुप से प्रकोष्ठ के विस्तार लिए सहयोग का आग्रह किया| इसके बाद मनीता गर्ग चेयरमैन तावडू नगरपालिका ने अपने उद्बोधन में कर्मचारी प्रकोष्ठ के तावडू मंडल ईकाई के गठन पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस तरह कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला गुरुग्राम ने भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में अपना अद्वितीय सहयोग रात दिन मेहनत करके दे रहे हैं वह अपने आप में मिसाल है | संयोजक व सह संयोजक व सभी टीम के कार्यकर्ता बड़े ही ज़ोर शोर से इस कार्य को करने व इतिहास को शीघ्र अति शीघ्र रचने की तैयारी मे कार्यरत हैं ! मनीता गर्ग ने कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला गुरुग्राम को विश्वास दिलाते हुए कहा कि तावडू मंडल के गठन के बाद टीम को जो भी सहयोग होगा मैं सदैव उनके साथ हर तरह से सहयोग करुंगी |
एम आर लारोइया जिला संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ ने अपने अध्यक्षीय भाषण में तावडू मंडल की रचना में विशेष तौर पर मेरे सह संयोजक डॉ हरीश भृगु के साथ साथ विधानसभा सह संयोजक / प्रभारी हेत राम ठाकरान, अनिल राठौर सहप्रभारी, संतोष ठाकुर, योगिता कटारिया सह प्रमुख सम्पर्क का विशेष योगदान रहा है |
इस अवसर पर ज़िला संयोजक एम आर लारोइया ने राजशेखर धर्मसोत को तावडू मंडल का संयोजक नियुक्त करके श्रीमती मनीता गर्ग के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके साथ उनकी टीम में प्रदीप कुमार व मुकेश मक्कड को मंडल सह संयोजक नियुक्त किया गया | शेष कार्यकारिणी दिलीप पटवारी, रामपत थानेदार, सूरजभान सूंद, धर्मवीर, धर्मसिंह, राजेश, प्रवीन राठौर, गोविन्द मनोचा, और टींकू शर्मा मुख्य रहे जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया और इनके विभागों का बंटबारा बाद में मंडल संयोजक करेगें तथा अभी और सदस्यों की नियुक्ति व मंडल विस्तार करने का आश्वासन दिया है आज के कार्यक्रम में तावडू मंडल के बहुत से अन्य कार्यकर्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला भाजपा गुरुग्राम के द्वारा भाजपा संगठन के लिए किए जा रहे अतुलनीय सहयोग की करतल ध्वनि से सराहना की |