राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, चौ. निर्मल सिंह और डॉ. अशोक तंवर को मिली जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 2 फरवरी – आम आदमी पार्टी ने भी आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने गुरुवार को नगर निगम इलेक्शन इंचार्ज नियुक्त किए।
हरियाणा में आगामी निगम चुनावों देखते आम आदमी पार्टी ने गुरुग्राम नगर निगम की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को दी गई। मानेसर नगर निगम की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता चौधरी निर्मल सिंह को दी गई है। वहीं, फरीदाबाद नगर निगम की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर को दी गई।