गुरुग्राम : 14 अप्रैल 2023 – आज दिनांक 14.04.2023 को समय करीब 12:45 PM बजे डायल 112 के माध्यम से थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि नट कॉलोनी, सोहना में एक 22 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है।

प्राप्त सूचना पर प्रबंधक थाना शहर सोहना गुरुग्राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे तो ज्ञात हुआ कि महिला की मृत्यु आज सुबह लगभग 6:00 बजे हो गई थी लेकिन मृतिका के परिजन पहुँचने के बाद ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मृतका के पिता ने पुलिस टीम को बताया कि उसकी लड़की की शादी करीब तीन साल पहले मुस्तकीम नामक व्यक्ति के साथ हुई थी जो उसकी बेटी को परेशान करता था और उसी ने उसकी बेटी की हत्या की है जबकि मुस्तकीम के परिवार का कहना है कि महिला की मृत्यु शायद हृदय गति रुकने से सुबह 6:00 बजे के आसपास हुई थी।

इस मामले की गहनता से जाँच करने के लिए FSL, सीन ऑफ क्राइम की टीमें सभी तथ्यों को मध्यनजर रखते हुए जांच में जुटी हैं। पोस्टमार्टम उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Share via
Copy link