डायल 112 ऐप, दुर्गा शक्ति व विभिन्न अपराधों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी ।

गुरुग्राम: 13 अक्टूबर 2023 – श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशानुसार डायल 112 महिला सुरक्षा के लिए एक विशेष एप्लिकेशन बनवाया गया था। इस विशेष ऐप के माध्यम से महिलाओं को इस ऐप पर उनकी डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता एक बार अपडेट करना होगा, ताकि महिलाओं की सुरक्षा करने में मदद की जा सके और किसी भी समय असुरक्षित स्थिति महसूस करने पर पुलिस के द्वारा महिलाओं की मदद जा सके।
इस ऐप के बारे में अधिक जानकारी देने व अधिक से अधिक बच्चों/महिलाओं को इस ऐप से जोड़ने के कड़ी में आज दिनांक 13.10.2023 को महिला/निरक्षक आरती, प्रबंधक थाना महिला मानेसर गुरुग्राम की पुलिस टीम व दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा SANDHAR MKIN INDUSTRIES PVT. LTD. Sector -05 मानेसर, गुरुग्राम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी मे उपस्थित लड़कियों/महिलाओं और कंपनी के स्टॉफ व कर्मचारियों को डायल 112 ऐप, दुर्गा शक्ति ऐप, महिलाओं/बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराध पोक्सो एक्ट व साईबर अपराधों जैसे सोशल मीडिया फेसबुक/इंस्टाग्राम/टेलीग्राम से आयी अनजान वीडियो कॉल रिसीव ना करना व अपनी बैंक संबधित निजी जानकारी डेबिट किसी से भी ना शेयर करने की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस आयोजन के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/लड़कियों के मोबाईल फोन्स में डायल-112, दुर्गा शक्ति ऐप्स इंस्टाल कराकर इन ऐप्स के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।
