गृह मंत्री ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का अंबाला में अपने आवास पर किया स्वागत

अम्बाला, 09 नवंबर – हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज से आज दोपहर अंबाला में उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंटवार्ता की और प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा की।

इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में उनके आवास पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, पार्टी से जुड़ी गतिविधियों एवं अन्य विषयों पर चर्चा और विचार विमर्श किया।

गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के उपरांत नायब सिंह सैनी ने पहली बार गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे थे।

Share via
Copy link