भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। भाजपा ने 10 साल तक जनता को बरगलाकर शासन किया है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाओं के पोर्टल लॉच कर दिए। जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश की जनता भुगत रही है। इन पोर्टलों से गुस्से से जन जन में भारी आक्रोश है। यहां कभी सर्वर डाउन तो कभी साइट नही चलती है एक काम के लिए 7 से 10 चक्कर लगाने पड़ते हैं । रोजाना 10 से 15 किलोमीटर तक बस व टैंपो से शहर के कंप्यूटर सेंटर में आना पड़ता है। जिससे आर्थिक नुकसान के साथ समय का भी नुक्सान झेलना पड़ता है। आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती हैं। आज आमजन भाजपा की सरकार के खिलाफ आक्रोशित है। इन विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को हराने के लिए जनता ने पक्का मन बना लिया है ।

सरपंच ने कहा कि अबकी बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ करने का पूरा मन बना लिया है। सर्व हितैषी कहने वाली भाजपा सरकार ने मंहगाई, बेरोजगारी व पोर्टल जैसी समस्याओं को जन्म दिया है। विभिन्न समाजों को आपस में लड़वाकर शासन करने की पॉलिसी है। जिस कारण समाज में अराजकता बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस सरकार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Share via
Copy link